logo

संगीतमयी शाम में दीपो की रोशनी मैं चमचमाया तुंवर जी का झालरा।

संवाददाता:-आकाश जोशी जोधपुर
दीपावली का त्यौहार लगभग आ चुका है। शहर के चारों और रोशनी और खुशहाली का माहौल छाया हुआ है। और हो भी क्यों न, दीपावली का त्यौहार साल का सबसे खास त्यौहार जो होता है। पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी से मानो जगमग कर रहा होता है। घरों में भी दीपकों की रोशनी और अलग अलग प्रकार की लाइट से चमक बिखर रही होती है।

दीपावली के त्यौहार में शहर के मुख्य स्थान तूर जी का झालरा में ट्रेक ऑन ड्रीम्स और नगर निगम उत्तर के संयुक्त तत्वाधान में "लाइटिस्तान, ए लाइट फेस्टिवल दीपोत्सव" का आयोजन किया गया। जो की अपने आप में शहर का फर्स्ट ऑथेंटिक लाइट फेस्टिवल था। जहां पच्चीस सौ से ज्यादा दीपों की रोशनी के साथ पूरे तूर जी का झालरा को रोशन किया गया। कार्यक्रम में पूरे जोधपुर से हर उम्र वर्ग के लोग और इसके साथ कई टूरिस्ट भी शामिल हुए।

साथ ही फोक म्यूजिक और इंटरनेशनल म्यूजिक का संगम भी कार्यक्रम को और भी अधिक मनमोहक और ऊर्जा देने वाला रहा। जिसमें डीजे आर्टिस्ट डीजे मैक्सी, गिटार आर्टिस्ट मयंक टाक और अत्ता मोहम्मद लंगा ग्रुप की परफॉर्मेंस ने शाम को और भी यादगार बना दिया।

ट्रेक ऑन ड्रीम्स का इस कार्यक्रम को करने का उद्देश्य दीपोत्सव मनाने के साथ साथ हमारी संकृति एवं विरासत को बढ़ावा देना और टूरिज्म को भी बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शैलेश भुरानी और कुणाल सिंह ने सभी सहयोगियों और जोधपुर का आभार प्रकट किया। योगेश शर्मा, विजय रामदेव और महेश दाधीच ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

5
12128 views
  
1 shares